फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बसों में सफर के दौरान यात्रियों को मिलेगा ठंडा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने कैंपर रखने के दिए हैं आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गर्मी के दिनों में यात्रियों को रोडवेज बसों में फ्री में ठंडा पानी मिलेगा। सरकार ने सभी रोडवेज बसों में ठंडे पानी के कैंपर रखने के आदेश दिए हैं। गर्मी की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में लोग पानी साथ लेकर चलते हैं लेकिन कई बार सफर के दौरान पानी खत्म हो जाता है। वहीं कई बार यात्री जल्दबाजी में पानी लाना भूल जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से आदेश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम में सभी रोडवेज बसों में ठंडे पानी के कैंपर रखे जाएंगे।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ डिपो की ओर से करीब 120 से अधिक कैंपर खरीद लिए गए हैं। कैंपर को रखने की जिम्मेदारी परिचालक को दी गई है। जो सफर पर जाने से पहले यार्ड रूम में एंट्री करवाने के बाद कैंपर को लेकर जाएंगे। वहीं यात्रा पूरी करने के बाद कैंपर को वापस जमा करवाएंगे। उसकी एंट्री रजिस्ट्री में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें