फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली के बाद मौसम में बदलाव, तेज धूप से बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
फरीदाबाद में अभी से सताने लगी है गर्मी की तपश : अपने लाल का गर्मी की तपश से बचाने के लिए छाते क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। होली के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बार मार्च में ही तापमान में तेज बढ़ोतरी ने लोगों को हैरान कर दिया है। तेज धूप के कारण अभी से दोपहर के समय लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव के चलते अब लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जबकि अस्पतालों में डायरिया के मरीज भी सामने आने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो माह के अंत तक गर्मी और अधिक बढ़ सकती है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यदि प्रदूषण की बात की जाए, तो शनिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 148 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी में आता है। चिकित्सकों ने बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या होने की आशंका भी जताई है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें