फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच व वार्ड पार्षद मच्छरों से जंग में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जून महीने को एंटी डेंगू-मलेरिया के रूप में मनाने की तैयारी है। इसमें डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र में वार्ड पार्षदों से सहयोग लेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 150 जोहड़ चिन्हित किए हैं। यहां गंबूजिया मछली छोड़कर डेंगू-मलेरिया के मच्छर कम करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

बारिश से पहले से स्वास्थ्य विभाग पूरे जून में विभिन्न गतिविधियां चलाकर लोगों को डेंगू व मलेरिया के प्रति जागरूक करेगा। इसके लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी के अलावा गांव एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने जिले के गांवों में 150 जोहड़ चिन्हित किए हैं। इनमें गंबूजिया मछलियां छोड़ी जाएंगी।
मलेरिया डेंगू नोडल डॉ रामभगत के अनुसार यह मछलियां मच्छरों को खा जाती हैं। इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों में से 15 फीसदी के रक्त नमूने (ब्लड सैंपल) लिए जाएंगे। इससे पता लगेगा कि मच्छर जनित बीमारियों से लोग पीड़ित तो नहीं।
विज्ञापन

वहीं, निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के स्वास्थ्य निरीक्षक सार्वजनिक स्थलों और ट्यूबवैल, स्कूल की छतों सहित नजदीकी क्षेत्र में मच्छरों के लार्वा खत्म करने के लिए प्रयास करेंगे। उसमें टैमीफोस दवा छिड़कने के भी निर्देश दिए हैं।
एंटी लार्वा एक्टिविटी के लिए पंचायत सदस्यों और वार्ड पार्षदों से संपर्क जारी हैं। इनके सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाएगा। डेंगू, मलेरिया के लक्षण, प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रयास है कि जागरूकता से ही बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

- डॉ रामभगत, नोडल अधिकारी, डेंगू मलेरिया विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें