फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीसरी बार टली पलवली हत्याकांड की सजा, आज सुनाया जाएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी बार टली पलवली हत्याकांड की सजा, आज सुनाया जाएगा फैसला
विज्ञापन


27 में से नौ आरोपियों को किया था दोषी करार, 2017 में पांच लोगों की हुई थी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साल 2017 में हुए पलवली हत्याकांड के दोषियों को सोमवार को भी सजा नहीं सुनाई गई। दोषी करार किए जाने के बाद तीसरी बार सजा की तारीख बढ़ाई गई है। अब दोषियों को मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार की अदालत ने फैसले को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया। इससे पहले 26 फरवरी और 28 फरवरी को मामले में तारीख दी गई थी।
17 सितंबर 2017 की रात को पलवली गांव में श्रीचंद (58), राजेंद्र (55), ईश्वर (35), नवीन (28) और पिंटू उर्फ देव (27) की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के ही ज्ञानचंद परिवार पर लगा था। थाना खेड़ी पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने, घर में घुसने व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपियों में तत्कालीन सरपंच दयावती, उसका पति विरेंद्र उर्फ बिल्लू व धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र व प्रमोद हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं, दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं। हमले के दौरान श्रीचंद परिवार के कन्हैया और नितेश को भी गोली लगी थी। ललित, सुरेश, प्रमाली, सुनील मामूली रूप से घायल हो गए थे। आरोपियों में से एक नंद किशोर की पहले ही मौत हो चुकी है। अदालत ने कमल किशोर को हत्या, धर्मेंद्र और नरेंद्र को हत्या के प्रयास, अमित और रविकांत को आईपीसी धारा 324, रविन्द्र, लोकेश, सतीश, और हरीश मारपीट की धाराओं में दोषी करार दिया था। सोमवार को दोषियों को सजा देने पर बहस पूरी हो गई। मंगलवार को दोषियों की सजा का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें