फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओवरलोड ट्रैक्टरों से अटेरना गांव की व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच ने थाना छांयसा में दी शिकायत, सड़कें हो चुकी हैं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। पृथला विधानसभा क्षेत्र के अटेरना गांव में अवैध खनन और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के आवागमन से ग्रामीणों में भारी रोष है। गांव की सरपंच अरफीना ने मामले की शिकायत थाना छांयसा में दर्ज कराई है। शिकायत में सरपंच ने लिखा कि ओवरलोड मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली लगातार गांव से गुजर रहे हैं, जिससे पंचायत को भारी नुकसान हो रहा है। गांव की सड़कें, नालियां और पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, वहीं ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

सरपंच अरफीना ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की वजह से कई बार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। दिनभर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर गांव के अंदर से गुजरते हैं, जिससे धूल, शोर और जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पंचायत की संपत्ति को हो रहे नुकसान की भरपाई असंभव होती जा रही है, इसलिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


पंचायत मेंबर अकरम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के लगातार आवागमन से घरों के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हमारे छोटे बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। इतनी भारी मात्रा में मिट्टी से लदे वाहन दिन-रात गुजरते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं ग्रामीण श्रीराम ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण गांव की पानी की टंकियां टूट गई हैं और पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। गांव में पानी की भारी किल्लत हो गई है। सड़कें और नालियां भी पूरी तरह टूट चुकी हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है।

इस मामले पर थाना छांयसा प्रभारी कृष्ण ने बताया कि मिट्टी की खुदाई परमिशन लेकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कई बार चालान किए जा चुके हैं और आरटीओ विभाग द्वारा भी ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में ओवरलोड दो ट्रैक्टर के चालान किए गए हैं और एक ट्रक को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


सरपंच अरफीना ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में व्यवस्था को बचाने और दुर्घटनाओं की आशंका को टालने के लिए अवैध खनन और ओवरलोड ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा और पंचायत की संपत्ति की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें