फरीदाबाद। डीएवी पब्लिक स्कूल और एकेपी क्रिकेट अकादमी के बीच शुक्रवार को खेले गए बालकों के अंडर-19 मुकाबले में डीएवी की टीम को 71 रन से जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकेपी की टीम ने 25 ओवरों में 249 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में एकेपी की टीम 178 रन पर सिमट गई। डीएवी की ओर से शौर्या शर्मा ने 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। संवाद