फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवरात्र के पहले दिन 500 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नवरात्र के पहले दिन जिले के ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की अच्छी मांग देखने को मिली। पहले दिन 500 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बिके। इनमें करीब 40 प्रतिशत इलेक्ट्रिक कारें और 60 प्रतिशत दोपहिया वाहन शामिल रहे। नवरात्र शुरू होते ही इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। वाहन डीलरों को उम्मीद है कि नवरात्र से लेकर दशहरा और दिवाली तक बिक्री का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की करीब 48 डीलरशिप हैं। इनमें 9 ब्रांडों के शोरूम शामिल हैं। नवरात्र में शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदने की परंपरा के चलते विभिन्न शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही पहले दिन ही नजर आई। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती लागत से बचने के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित कर रही है। एनआईटी स्थित एक ईवी दोपहिया वाहन शोरूम के महाप्रबंधक मनोज ने बताया कि नवरात्र के दिन सुबह से ही ग्राहक आ रहे हैं। कुछ वाहन खरीद रहे हैं तो कुछ दिवाली और धनतेरस के लिए बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें