फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आतंकी अब्दुल की निशानदेही पर जल्द हो सकती हैं अन्य गिरफ्तारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से मोबाइल पर ऑनलाइन आतंकी प्रशिक्षण भी ले रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फरीदाबाद के गांव पाली से पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान की निशानदेही पर पलवल एसटीएफ जल्द उसके साथियों की गिरफ्तारियां कर सकती है। 10 दिन के रिमांड का पहला दिन बीत जाने पर एसटीएफ को आतंकी से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है। अभी तक एसटीएफ को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अब्दुल रहमान पिछले दो साल से आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ है। मिल्कीपुर में मीट की दुकान चलाते हुए वह करीब एक साल से मोबाइल पर ऑनलाइन आतंकी प्रशिक्षण भी ले रहा था।



अब्दुल अयोध्या से 32 किलोमीटर दूर मिल्कीपुर स्कूल से 10वीं पास करने के बाद ऑटो चलाते हुए आतंकी संगठनों से जुड़ा। ऑटो चलाना छोड़कर उसने मटन शॉप खोली और संगठनों से आतंकी प्रशिक्षण लेने लगा। अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करवाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आरोपी को मोहरे के तौर पर प्रयोग करने की फिराक में थी। इससे पहले कि राम मंदिर पर हमला किया जाता आतंकी को गुजरात एटीएस की सूचना पर फरीदाबाद पुलिस और पलवल एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कई अहम जानकारियां मिली हैं। अगले दो-तीन दिनों में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है और मामले की गंभीरता से एक-एक पहलू की जांच की जा रही है। -अनिल कुमार, एसटीएफ प्रभारी, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें