फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित खेल मैदान पर महिलाओं की अंडर-17 और अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 150 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेक्टर-86 वॉलीबाल अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, केडी वॉलीबाल क्लब दूसरे और फरीदाबाद वॉलीबाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 वर्ग में फरीदाबाद वॉलीबॉल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। इस वर्ग में संजय वॉलीबाल अकादमी दूसरे स्थान पर रही, जबकि सेक्टर 86 की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। संवाद