फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरि विहार में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, हंगामे के बाद सामान लेकर लौटी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। हरि विहार की गली नंबर-17 में मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने को लेकर रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। टावर लगाने का सामान पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और काम शुरू करने पर आपत्ति जताई। लोगों के विरोध को देखते हुए कंपनी के कर्मचारियों को टावर लगाने का सामान वापस गाड़ी में लादकर ले जाना पड़ा।
स्थानीय निवासी जगदीश, हरिचंद बघेल और रेखा के अनुसार, वे पिछले करीब एक सप्ताह से मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। रविवार सुबह जब टावर लगाने का सामान पहुंचा तो गली के लोग एकत्रित हो गए और कर्मचारियों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। लेकिन कर्मचारी मानने के लिए तैयार नहीं थे, जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों से बातचीत की। काफी देर हंगामे के बाद जब कर्मचारी वापस लौटे तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन




रेडिएशन को लेकर जताई चिंता
स्थानीय लोगों ने मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडियो तरंगों को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके में टावर लगने से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है। लोगों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का डर जताते हुए इलाके में टावर नहीं लगाने की मांग की।
विज्ञापन




मकान मालिक ने काम रुकवाने की बात कही
लोगों के मुताबिक, मकान मालिक शहंशाह ने अपना मकान किराये पर दिया हुआ है। विरोध के दौरान मकान मालिक से बातचीत हुई तो उन्होंने कंपनी को टावर लगाने से मना करने और सामान वापस भेजने की बात कही। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी सामान लेकर लौट गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें