चार स्वर्ण पदक जीतने वाली सौम्या। स्त्रोत मां
-जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रचा कीर्तिमान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित किक बॉक्सिंग अकादमी में दो दिवसीय प्रतियोगिता में सौम्या भारद्वाज के पंच के आगे विपक्षियों ने घुटने टेक दिए। इस प्रतियोगिता में सौम्या ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सौम्या ने प्वाइंट फाइट इवेंट, किक लाइट इवेंट, म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल और क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल केटेगरी में प्रतिभाग लिया था।
प्वाइंट फ्लाइट के फाइनल में उन्होंने सान्वी को 11-2 के बड़े अंतर से आसानी से हराया। म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल के फाइनल में तीन लोगों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सौम्या अव्वल रहीं। क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल केटेगरी में तीन खिलाड़ियों के फाइनल में सौम्या ने अपना परचम लहराया। वहीं किक लाइट इवेंट में विपक्षी खिलाड़ी ने बैक आउट कर लिया। उनके कोच सचिन गुप्ता और मां मोनिका भारद्वाज ने बताया कि वह इससे पहले दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।