फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी किया हुआ सामान बेचने के लिए खोल ली कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कंपनी से 55 लाख का सामान किया चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कंपनी में सालों से काम कर रहे तीन कर्मचारियों ने सामान चोरी करके खुद की कंपनी खोल ली। कंपनी खोलने के बाद चोरी किया हुआ सामान बाजार में बेच देते थे। आरोपियों ने करीब दो फार्म से 55 लाख रुपये का सामान चोरी किया है। थाना सेक्टर 7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर- 5 निवासी गौरव वर्मा ने बताया कि उनकी लक्ष्मी ट्रेडर्स नाम से फार्म है। जिसमें मालिक उनके पिता हरी प्रकाश वर्मा है। वहीं दूसरी फार्म शांति केमिकल के नाम से है जिसमें मालिक उनकी मां मीरा वर्मा है। दानों फर्मों में रबड़ कैमिकल के व्यापार और विनिर्माण का काम होता है।
विज्ञापन


फर्मों के बिल बनाने व खाते एवं गोदाम के कार्य के लिए संदीप सैनी पिछले करीब 8 सालों से कंपनी में काम कर रहा है। वहीं सुनील और ललित निवासी अजरौंदा भी सालों से काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनको फर्मों में चोरी होने का संदेह हुआ। 10 अगस्त 2023 को संदीप सैनी से पूछताछ की तो उसने साफ इंकार कर दिया। फिर उससे स्टॉक मैच करवाने के लिए बोला तो वह बहस करने लगा। साथ ही उनको धमकी देकर वहां से भाग गया। जल्दबाजी में अपना फोन ऑफिस में ही छोड़ गया। फोन को चैक करने पर उसमें फर्मों से संबंधित जानकारियां व परिवार के निजी फोटो इत्यादि मिले। इस बारे में सुनील व ललित से पूछताछ की तो उन्होंने भी इंकार कर दिया। संदीप के फोन पे की लेन-देन देखी तो पता चला कि ललित और सुनील को सामान चोरी होने के बाद में न बताने के लिए पैसे देता था। तीनों कर्मचारी कम्पनी से मॉल ट्रक, टैम्पो इत्यादि में लोड करवाकर चोरी से भेज देते थे। पहले सामान चोरी करके नकद में ही बेच दिया करता था लेकिन लालच बढ़ने के कारण आरोपी संदीप ने आपने साले नरेश सैनी के साथ मिलकर एक कम्पनी वी एस केमिकल खोल ली। उनकी कंपनी से चोरी किया हुआ सामान वह अपनी फार्म के माध्यम से आगे मार्केट में सप्लाई करते थे। आरोपी चोरी करने के उद्देश्य से ऑफिस के कैमरों की तार को बार बार काट देते थे। उनकी कंपनी से करीब 55 लाख रुपये का माॅल चोरी करके बेच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें