फरीदाबाद। रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों के बाहर अब यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए जागरूक करने वाले पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। फरीदाबाद और पलवल रेलवे स्टेशनों पर काउंटरों पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं, ताकि यात्री टिकट का भुगतान डिजिटल माध्यम से कर सकें। रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दे रही है।
एमएसटी ऑनलाइन बनवाने को लेकर पलवल, असावटी और न्यू टाउन स्टेशनों पर यात्रियों और काउंटर कर्मचारियों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार, यात्री रेल वन ऐप में अनारक्षित टिकट के विकल्प पर जाकर सीजन टिकट चुन सकते हैं। ऐप के माध्यम से सभी प्रकार के टिकट एवं रेलवे यात्रा से जुड़े भुगतान कर सकते हैं। संवाद