फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली में कूड़ा डालने के विरोध में धरना जारी, भूख हड़ताल करेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में कूड़ा फेंके जाने के विरोध में चल रहा लोगों का धरना प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग नगर निगम के खिलाफ लगातार धरना दे रहे हैं और अरावली क्षेत्र से फेंका हुआ कूड़ा हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही। अब इलाके के लोगों ने भूख हड़ताल करने का निर्णय ले लिया है।
शहर से निकलने वाले कूड़े को नगर निगम ने लगभग एक महीने पहले अरावली क्षेत्र में फेंकना शुरू किया था। अरावली क्षेत्र में धीरे-धीरे जब कूड़े के पहाड़ बनने शुरू हो गए थे, तो इलाके के लोगों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद क्षेत्रिय लोगों ने पहली बार 14 अक्टूबर को इसका विरोध किया और अब सभी बीते शनिवार से धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। भाजपा पार्षद जगत फागना की अगुवाई में भांखरी , बड़खल, सैनिक कॉलोनी और अचीवर सोसाइटी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार धरना दे रहे हैं। बुधवार को स्थानीय लोग इस मामले में न्यायालय की शरण में गए थे, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई जिसके बाद अब लोगों ने भूख हड़ताल करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्षद जगत सिंह ने बताया कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन क्षेत्र को कूड़ा डंपिंग प्वाइंट नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की लोगों ने नहीं सुनी बात
धरने पर बैठे लोगों से बात करने के लिए नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव समेत अन्य अधिकारी बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की और धरना समाप्त करने की बात कही लेकिन लोगों का कहना था कि जब तक अरावली से कूड़ा प्वाइंट नहीं हटाया जाएगा और फेंके गए कूड़े को साफ नहीं कराया जाएगा, उनका धरना जारी रहेगा। काफी देर बातचीत होने के बाद भी यह बेअसर रही और अधिकारी वापस लौट गए। जिसके बाद लोगों का धरना लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें