फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन चालान शुरू, सुविधाएं नाकाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के मुख्य चौक-चौराहों व रेड लाइट पर फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से कैमरे तो लगा दिए गए हैं। जिसके आधार पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को ऑनलाइन चालान भी भेजने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, सुविधाएं नाकाफी होने से शहरवासियों में आक्रोशित हैं।

दिल्ली की तर्ज पर शहर को आधुनिक बनाने की कोशिश में हम जरूरत हैं, लेकिन जब सुविधाओं की बात आती है तो शहर की सभी एजेंसियां बचाव करती हुई नजर आती हैं। फरीदाबाद में रेड लाइट पर कैमरे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन यहां बने भयंकर गड्ढों से लोगों को छुटकारा कौन दिलाएगा। मुख्य चौक-चौराहों व रेड लाइट पर बने ये गड्ढे अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं। जल्दबाजी में रेड लाइट पार करने के चक्कर और गड्ढों से बचने के चक्कर में अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कई बार तो देखा गया है कि रेड लाइट पर बड़े-बड़े गड्ढे होते हैं, जिसके चलते जब तक वाहन सवार ग्रीन लाइट पार करते हैं बत्ती रेड हो जाती है। शहर के एनआईटी 2 स्थित ईएसआई चौक, चिमनी बाई चौक, हार्डवेयर चौक पर स्थिति ऐसी है कि यहां से वाहन निकालते समय आपको अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार तो जब तक आप चौराहा पार करते हैं, ग्रीन लाइट रेड हो जाती है। ऐसे में दूसरी तरफ से आने वाले वाहन भी चल देते हैं और दुर्घटना होने या ऑनलाइन चालान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



एफएमडीए द्वारा इस सड़क का टेंडर किया जा चुका है। 11 करोड़ रुपये की लागत से व्यापार मंडल से ईएसआई मेडिकल कॉलेज रोड, चिमनी बाई चौक और एनाअईटी- 5 तक सड़क बनाई जाएगी। जिसके बाद चौराहे पर गड्ढों की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


- ओमदत्त शर्मा, कार्यकारी अभियंता नगर निगम फरीदाबाद...
ईएसआई मेडिकल कॉलेज से लेकर चिमनी बाई चौक और पांच नंबर तक बनने वाले रोड का टेंडर जारी हो चुका है। सीएम ने टेंडर के रेट को लेकर कुछ खामियां बताई थी इसलिए सीएम ने इसका टेंडर फिर से करने को कहा है।
- सीमा त्रिखा, विधायक बड़खल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें