फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः कोरोना संक्रमण से एक सुरक्षाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण जिले में सोमवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में सुरक्षाकर्मी था। बीते दो दिन से वह सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार सुबह ही संक्रमण की पुष्टि की थी। दोपहर उसे कोविड-19 अस्पताल में रेफर करना था। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जिले में संक्रमण से मौत का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वह बिहार का रहने वाला था और ओल्ड फरीदाबाद में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। कई दिनों से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। निजी क्लीनिक से ली गई दवाओं से असर न होने के कारण वह सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसको रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित था। इससे पहले सेक्टर-88 निवासी 68 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत भी कोरोना से मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। - डॉ रामभगत, कोविड-19 नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें