फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थैले से एक लाख रुपये चोरी, शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दो पोतियों की शादी के लिए बर्तन लेने के लिए बाजार आए बुजुर्ग के थैले से पुलिस चौकी के सामने अज्ञात चोर ने एक लाख रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग जूस की दुकान पर बैठकर जूस पी रहा था। बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


गांव प्याला निवासी रतन लाल ने बताया कि वह 17 नवंबर को अपनी दो पोतियों की शादी के लिए बल्लभगढ़ बाजार में बर्तन खरीदने के लिए आया था। उसके पास 500-500 के नोट की तीन गड्डियां थैले में रखी हुईं थीं। बर्तन खरीदने के बाद वह जूस की दुकान पर जूस पीने लगा। जूस के पैसे देने के लिए थैला खोला, तो थैले में से दो गड्डियां गायब मिलीं व एक थैले के अंदर थी। दुकानदार को कैमरे चेक करवाने के लिए कहा तो उसने बताया कि दुकान का कैमरा खराब है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके थैले से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। बुजुर्ग रतन लाल ने इसकी शिकायत अग्रसेन चौकी में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें