फरीदाबाद। शहर में बुधवार रात तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। संबंधित थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक पहला मामला गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड का है। बुधवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी गुड्डू के रूप में हुई है।
रात करीब 11 बजे ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। दूसरे मामले में पल्ला थाना क्षेत्र में शिव एन्क्लेव निवासी यूनिस खान ने शिकायत में बताया कि दोस्त राहुल के साथ बसंतपुर स्थित शराब के ठेके पर जा रहा था। इस दौरान एक एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों के पैर टूट गए। दोनों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। तीसरे मामले में सेक्टर-19 निवासी कारोबारी सुरेेंद्र ने बताया कि बुधवार को स्कूटी से सेक्टर-28 जा रहे थे। इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।