सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल टायर पंचर होने से हेल्पर हुआ हादसे का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अलग-अलग सड़क हादसाें में एक व्यक्ति की मौत गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। टायर पंचर होने के बाद गाड़ी को ठीक कर रहे हेल्पर को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला मुरैना निवासी अनिल सिंह 20 जून को करीब 12 बजे रात को गाड़ी में चावल लेकर सोनीपत से बेंगलुरु जा रहा था। कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस वे पर हीरापुर मोड़ के नजदीक मोहना पहुंचा तो गाड़ी का टायर पंचर हो गया था। गाड़ी को साइड में लगा कर हेल्पर सुनील को टायर खोलने के लिए कहा। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेल्पर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फौजी कॉलोनी पलवल मनोज कुमार यादव ने बताया कि 11 जून को चावला कॉलोनी से पैदल हाईवे की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।