- आरोपियों ने मृतक को गाली देने पर उतारा था मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बदरपुर बोर्डर स्थित एक शराब ठेके पर प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या के कारण के खुलासे किए हैं। बताया जा रहा है, मृतक रवि खटाना गाली देने लगा था इस बात से नाराज होकर आरोपियों उसे गोली मार दी
पुलिस के अनुसार दिल्ली के जैतपुर निवासी आरोपी जगदीश और चरण सिंह ने बताया है कि उनकी मृतक प्रॉपर्टी डीलर रवि खटना से कोई दुश्मनी नहीं थी। यहां तक वह कभी पहले मिले भी नहीं थे। सोमवार रात बदरपुर बार्डर के पास स्थित एक शराब ठेका पर शराब पी रहे थे। दनके पास ही रवि खटना भी शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान दोनों की जान पहचान हुई। इसके बाद सभी एक साथ ही बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। रवि खटाना गाली देने लगा। इस बात से नाराज होकर उसे गोली मार दी और स्कूटी से फरार हो गए। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के जैतपुर निवासी जगदीश और चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया था।