फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 86.50 लाख की ठगी में एक आरोपी असम से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन


साइबर थाना सेंट्रल ने आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपी मिनारूल हक को असम के जिला दरंग से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को 5 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लेकर आ रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-29 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 23 नवंबर 2025 को फेसबुक के माध्यम से उसके पास एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान युवती ने उसे शेयर मार्केट में निवेश कर भारी लाभ कमाने का लालच दिया। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने उनके द्वारा भेजे गए एक फर्जी यूआरएल पर अपना अकाउंट बनाया और विभिन्न खातों में कुल 86.50 लाख रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़ित के फर्जी अकाउंट में निवेश की गई राशि को बढ़कर लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपये दिखा दिया। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालनी चाही, तो ठगों ने 22 लाख रुपये अतिरिक्त टैक्स के नाम पर मांगे। तब जाकर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और 30 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मिनारूल हक ने एक संयुक्त बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसमें ठगी की रकम में से करीब 30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और फर्जी युवती बनकर बात करने वाले किरदारों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें