फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
विज्ञापन


छांयसा। मोहना क्षेत्र में गोरक्षा दल ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस संबंध में गोरक्षा दल मोहना की टीम ने तहसीलदार सुशील राठी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख प्रतीक है, इसलिए सरकार को इसे राष्ट्र माता का दर्जा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने देशभर में गो हत्या पर सख्त कानून बनाकर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान कपिल कौशिक, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के मौके पर सुरेन्द्र तंवर, नरवीर तंवर, संदीप तंवर, अनिल जांगड़ा, रवि सोलंकी, राहुल, साहिल सहित गौ रक्षा दल मच्छगर के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गौ संरक्षण के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें