फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
7.80 लाख रुपये, 38 कार्ड और आठ मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया। आरोपी उस समय ठगी के पैसे एटीएम से निकालने पहुंचा था। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी से 7 लाख 80 हजार रुपये, 38 कार्ड और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
साइबर थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर-16 मार्केट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर शुशीला की नजर मार्केट में एटीएम से पैसे निकालने के लिए घुसे एक युवक पर गई जो काफी देर से कुछ कर रहा था। हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 38 एटीएम, 8 मोबाइल और 7 लाख 80 हजार नगर बरामद किये। पुलिस ने उसकी बाइक भी एटीएम के बाहर से बरामद की है। पुलिस को आरोपी पर शक हुआ तो उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष सिंह बताया। उसने बताया कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में वह किराये के मकान में धौज थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में रहता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ही साइबर ठगी का शिकार बनाता है। वह फरीदाबाद में अपने दोस्त पवन के साथ इस ठगी की वारदात को अंजाम देने का काम करता है। उसके दोस्त ने ही उसे 38 एटीएम देकर शहर के विभिन्न एटीएम से पैसे निकालने के लिए भेजा था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर साइबर थाना सेंट्रल में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें