फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करण दलाल ने पीछे खींचे पांव, कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत में कहा, कांग्रेस प्रत्याशी बदलेगी तो लड़ेंगे, निर्दलीय नहीं उतरेंगे मैदान में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। कांग्रेस से पूर्व कैबिनेट मंत्री और पांच बार पलवल से विधायक करण दलाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। सोमवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र स्थित झाड़ सेंतली में बुलाई गई सर्वजातीय महापंचायत के बाद उन्होंने फैसला किया कि यदि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों को मानती है और लोकसभा चुनाव का टिकट उनको देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे। महापंचायत में सुबह पहुंचे करीब चार हजार लोगों की सलाह पर उन्होंने निर्णय लिया कि यदि उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव के मैदान में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री करन दलाल ने खुलेआम विद्रोह का बिगुल बजाते हुए सोमवार को झाड़ सेंतली में सर्व जातीय महापंचायत का निर्णय ले लिया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री करन दलाल ने लोकसभा की टिकट कांग्रेस से न मिलने पर सर्वजातीय महापंचायत बुलाई थी। उन्होंने आह्वान किया था कि सर्वजातीय महापंचायत में तय किया जाएगा कि क्या लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे या नहीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग 9 बजे से ही लोगों का महापंचायत में आना शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे शुरू हुई महापंचायत में पृथला के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, हथीन के पूर्व विधायक केहर सिंह रावत समेत कई पूर्व पार्षद और जाट व अन्य समाज के लोग शामिल हुए। महापंचायत में शामिल कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने पर उनको समर्थन का आह्वान किया। महापंचायत में सभी नेताओं ने उनको अपना समर्थन दिया। दावा है कि सभी ने कांग्रेस पार्टी से महेंद्र प्रताप सिंह का टिकट बदलकर करन सिंह दलाल को देने की मांग की है। लगभग 4 से 5 घंटे तक फरीदाबाद और पलवल जिले से आए समाज के प्रतिनिधि (सरदारी) ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। हालांकि, महापंचायत बुलाकर पूर्व विधायक ने जहां कांग्रेस पार्टी आलाकमान को चुनौती दे डाली थी। वहीं, महापंचायत के बाद उनका रुख हवा भरा गुब्बारा साबित हुआ।
विज्ञापन

करन सिंह दलाल ने भी अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव क्षेत्र में दो वर्ष तक क्षेत्र में खूब मेहनत की है। इसके बावजूद टिकट कटने पर उन्हें गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि जो वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे, पार्टी ने उन्हें ही टिकट सौंप दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री करन सिंह दलाल ने पृथला विधानसभा क्षेत्र में हजारों की भीड़ जुटाकर पार्टी आलाकमान को ताकत दिखा दी है। महापंचायत में पूर्व कांग्रेस विधायकों समेत कई नेताओं ने भाजपा की मौजूदा नीतियों और भाजपा सांसद को जमकर कोसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें