फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
घबराने की नहीं है जरूरत, मामूली खांसी -बुखार वाला है वेरिएंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर लोगों में डर का माहौल है, लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोरोना संक्रमितों में नए वेरिएंट जेएन-1 की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना संक्रमितों के भेजे गए सैंपल में मामूली खांसी और बुखार के लक्षण वाले ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि की गई है।

जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 16 हैं। सभी का उपचार घर पर ही किया गया है। फिलहाल आठ मरीज ठीक भी हो चुके हैं। ओमिक्रोन सामान्य संक्रमण है। इसमें कोई भी खतरा नहीं है। जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ संक्रमितों ने भी राहत की सांस ली है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि भले ही संक्रमण ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन शहरवासी नियमों की पालना करें। जिससे जो मामले सामने आ रहे हैं, वो भी खत्म किए जा सकें।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाई जा रही किट
कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में बीके अस्पताल में रोजाना कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोरोना टेस्ट शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सेक्टर तीन व 30 स्थित एफआरयू पर कोरोना जांच की किट पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन



वर्जन

शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सभी शहरवासी इससे बचने के उपाय करें। चार संक्रमितों की रिपोर्ट में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। यह एक सामान्य बुखार, खांसी और जुकाम है। राहत की खबर यह है कि शहर में जेएन-1 वेरिएंट का कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। - डॉ. रामभगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें