फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोरोना के दो नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 16 मरीज सक्रिय हैं। दोनों पुरुष हैं और अलग- अलग इलाके से हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दोनों युवकों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद दोनों ने स्थानीय निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराया। जिसमें दोनों मरीज संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मरीज सेक्टर-9 और दूसरा मरीज सेक्टर-10 का निवासी है। लगातार बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को घर पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर उन्हें भी गर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें