फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कर्मचारियों की नाराजगी से बचे सरकार, पेंशन की जाए बहाल

Sat, 07 Oct 2023 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता व एसडीओ ने भी किया पुरानी पेंशन का समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग जनआंदोलन बनता जा रहा है। सरकारी विभागों के कर्मचारियों थी इस मांग को एचएसवीपी कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। उन्होंने भी सरकार से इस मांग पर जल्द निर्णय लेकर लागू करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना हैं कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर्मचारियों की जायज मांग है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
नए कर्मचारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
पुरानी पेंशन बहाली यदि सरकार लागू करती है तो उसका सबसे ज्यादा फायदा नए भर्ती हुए कर्मचारियों को होगा। नए कर्मचारियों ने भी इस लिए इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने इस आंदोलन को और तेज करने के लिए आम लोगों से भी समर्थन मांगना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पेंशन पाना हर कर्मचारी का अधिकार है। सरकार को इस तरह से पेंशन बंद नही करनी चाहिए। बुढ़ापे में पेंशन काम आती है। सरकार को कर्मचारियों की नाराजगी नहीं झेलनी चाहिए। पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफा देना चाहिए।
विज्ञापन

- जोगी राम हुड्डा, पूर्व कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी
सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन केवल कर्मचारियों के ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के भी काम आती है। कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं कि व्यक्ति बुढ़ापे में पैसों के लिए मोहताज हो जाता है। ऐसे में पेंशन राशि बहुत बड़ा सहारा होती है। सरकार को इसे तुरंत प्रभाव से मानना चाहिए।
- आरके तंवर, पूर्व एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें