फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच साल से बंद है वृद्धावस्था पेंशन, नहीं हो रहा समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पेंशन बंद होने और फैमिली आईडी में गलत जानकारी दर्ज होने का मुद्दा छाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में इस बार बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिविर में अधिकतर मामले राशन कार्ड से नाम काटे जाने, बुजुर्ग पेंशन बंद होने और फैमिली आईडी में गलत जानकारी दर्ज होने से जुड़े रहे।
न्यू जनता कॉलोनी निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन वर्ष 2020 में शुरू हुई थी, केवल दो से तीन बार राशि मिलने के बाद बंद हो गई। वे समाधान शिविर में आने से पहले सेक्टर-15 समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में कई बार जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगभग पांच साल से यह समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर वह दो बार समाधान शिविर में आ चुके हैं।
विज्ञापन



परिवार पहचान पत्र में आय गलत दर्ज होने से परेशानी

बल्लभगढ़ निवासी सुनीता ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनकी भी आय दर्ज कर दी गई है, जबकि वह कोई काम नहीं करती हैं और गृहिणी हैं। परिवार में केवल उनके पति ही कमाने वाले हैं। उनका कहना है कि परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड काट दिया गया है। वह पहली बार समाधान शिविर में आई हैं।

डेढ़ वर्ष से बंद है राशन कार्ड

नचौली निवासी कन्हैया नाथ ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड करीब डेढ़ वर्ष से बंद है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 से वह समस्या के समाधान के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार समाधान शिविर में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अभी तक उन्हें समाधान के बजाय आश्वासन ही मिला है। इससे पहले भी वह समाधान शिविर आ चुके हैं।
विज्ञापन


जन्म तिथि सत्यापन के लिए काटने पड़ रहे चक्कर

संजय कॉलोनी निवासी अनिल कुमार जन्म तिथि के सत्यापन से संबंधित शिकायत लेकर समाधान शिविर पहुंचे। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कभी उन्हें कमरा नंबर 11 भेजा जाता है तो कभी समाधान शिविर भेजा जाता है। इससे पहले भी वह इस समस्या को लेकर शिविर में पहुंच चुके हैं। इस बार उन्हें जन्म तिथि का सत्यापन बाहर से कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें