फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एप से बुक करने के बाद कैब लूटी, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं दोनाें आरोपी, हरिद्वार जाना चाहते थे कार लेकर
विज्ञापन

चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी भी लूटी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर दो बदमाशों ने एप से कैब बुक करने के बाद उसे लूट लिया। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट की और जेब से नकदी और मोबाइल भी ले गए। किसी तरह पीड़ित पुलिस चौकी पहुंचा और आपबीती सुनाई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और वारदात के 12 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली के शादीनगर आजादपुर नार्थ वेस्ट निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ओला कंपनी के लिए अपनी कार चलाता है। बृहस्पतिवार तड़के कंपनी के माध्यम से गुरुग्राम से फरीदाबाद की बुकिंग आई। बुकिंग करने वाले युवकों ने बताया वह फरीदाबाद रेलवे स्टेशन जाना चाहते हैं। एप से आई लोकेशन लेकर विशाल गुरुग्राम सेक्टर-26 के पहुंचा, वहां दो युवक कार में बैठ गए और फरीदाबाद की तरफ चल पड़े। तड़के करीब चार बजे गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर बने रमेश ढाबा से थोड़ा आगे निकलकर विशाल के साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने कार रोकने को कहा। विशाल ने जैसे ही कार रोकी पीछे बैठे युवक ने लोहे की चीज से उसके सिर पर हमला किया। इससे पहले कि विशाल विरोध कर पाता दूसरे आरोपी ने उसकी गर्दन पकड़ ली। आरोपियों ने विशाल को कार से उतार कर सड़क किनारे फेंक दिया और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी कार, तीन हजार रुपये और विशाल का मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में विशाल किसी तरह से मांगर चौकी पहुंच गया। पुलिस ने तुंरत विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले में सूचना भेज दी। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपियों को सेक्टर-37 बाईपास रोड पर पहचान लिया और कार रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपियों ने कार की गति तेज कर दी और भागने का प्रयास किया। पहले से तैयार पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान यूपी के कानपुर निवासी साहिल और गुरुग्राम निवासी मुकुल के रूप में हुई। दोनों फिलहाल गुरुग्राम के सिकंदरपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, नकदी व मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पहली कैब वाले ने बुकिंग कर दी थी कैंसिल
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि विशाल को लूटने से कुछ देर पहले उन्होंने एक और कैब चालक को अपना शिकार बनाना चाहा था। गुरुग्राम से फरीदाबाद की दूरी ज्यादा होने के कारण पहले कैब चालक ने बुकिंग कैंसिल कर दी। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा कैब बुक की थी। आरोपियों ने अपने हाथ में पहने हुए लोहे के कड़े को हथियार की तरह इस्तेमाल किया था। आरोपी लूट की कार से हरिद्वार जाना चाहते थे। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपियों की पुरानी कुंडली खंगाली जा रही है। उम्मीद है कुछ और मामले भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें