फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विशेष कर्तव्य अधिकारी ने खेल परिसर और मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों, चिकित्सकों और उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

जनता को सुलभ और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज नेहरू


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) राज नेहरू ने बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, खेल, कानून व्यवस्था, डंपिंग यार्ड, मुख्यमंत्री घोषणाओं और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने खेल परिसर और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ओएसडी ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्यालयों में आधारभूत ढांचे और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करने के लिये कहा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों, चिकित्सकों और उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएसडी ने सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर बल दिया। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करे। मुख्यमंत्री घोषणाओं और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को तय समय के भीतर पूरा करने को भी उन्होंने सरकार की प्राथमिकता बताया। बैठक के बाद ओएसडी राज नेहरू ने सेक्टर-12 खेल परिसर, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छायंसा तथा गढ़खेड़ा गांव स्थित खेल नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें