फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एआई से बनाकर युवती की अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी मथुरा से गिरफ्तार, बातचीत बंद होने से नाराज युवक ने फर्जी अकाउंट बनाकर युवती को किया बदनाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना पुलिस ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश (21) निवासी गांव वहेटा, जिला मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, आरोपी की पीड़ित युवती से पहले जान-पहचान थी। कुछ समय बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी, जिससे वह रंजिश रखने लगा। इसके बाद आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और युवती की पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल कर एआई के जरिए अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। आरोपी का उद्देश्य युवती को डराना और समाज में बदनाम करना था। पीड़िता की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर 24 मई को मथुरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें