फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल करेंगे नर्सिंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
14 नवंबर तक जिलों में होंगी बैठकें, जल्द घोषित होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तारीख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा में ऑनलाइन मॉडल ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला प्रधान राजकंवर ने बुधवार को सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच और छह अक्तूबर को हुई हड़ताल के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने मुख्यमंत्री के समक्ष नर्सिंग ऑफिसर्स पर ट्रांसफर पॉलिसी लागू नहीं करने की सिफारिश करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई थी, लेकिन अब बिना एसोसिएशन को जानकारी दिए तबादलों के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

राजकंवर ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर्स की ड्यूटी तीन शिफ्टों में होती है। ऐसे में दूसरे जिले में तबादला होने से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, आवास और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। एसोसिएशन की मांग है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी वापस ली जाए, आवासीय सुविधा और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी व्यवस्था की जाए। साथ ही केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने बताया कि 14 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में बैठकें की जाएंगी। इनमें नर्सिंग ऑफिसर्स से सुझाव लेकर आंदोलन की रणनीति तय होगी। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें