फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को सुबह बस नहीं मिलने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो की जगह एक बस का हो रहा संचालन, कई बार की जा चुकी है शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दयालपुर स्थित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को सुबह के समय बस सुविधा नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज जाने के समय दो बसों का संचालन होना चाहिए, लेकिन एक बस ही रवाना की जाती है। इससे बस में क्षमता से अधिक छात्राओं को सफर करना पड़ता है और कई छात्राएं बस नहीं मिलने के कारण समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पातीं।


बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से परिचालकों की कमी के कारण लोकल रूट पर चलने वाली बसों की संख्या में कमी कर दी गई है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ बस डिपो से गांव दयालपुर स्थित नर्सिंग कॉलेज के लिए पहले दो बसों का संचालन किया जाता है। यह दोनों बसें सुबह 8:15 और 8:40 पर रवाना होती थी, लेकिन अब परिचालक की कमी के कारण एक बस ही रवाना हो रही है।
छात्राओं के अनुसार सुबह के समय कॉलेज जाने के लिए बस की मांग अधिक रहती है। इसके बावजूद परिवहन विभाग की ओर से कई बार एक ही बस भेजी जाती है। जिस वजह से छात्राओं को कई बार खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


छात्राओं का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और परिवहन विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी कहना है कि अभी परिचालकों की कमी के कारण एक बस का संचालन किया जा रहा है। जैसे ही कर्मचारियों की नियुक्ति हो जाएगी, तब दोनों बसों का संचालन समय अनुसार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें