फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नूंह पुलिस ने 904 किलो मादक पदार्थ किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला नूंह में वर्ष 2023 से 2025 के दौरान विभिन्न मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थों का शुक्रवार को निष्पादन किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मंडल रेवाड़ी नाज़नीन भसीन की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार और उप-पुलिस अधीक्षक पृथ्वी सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिले में दर्ज 30 मामलों से बरामद कुल करीब 904 किलोग्राम मादक पदार्थों को गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित बायोटैक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमति मिलने के बाद की गई। इन मामलों में सबसे बड़ी खेप थाना सदर नूंह में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अभियोग में की गई है, जिसमें करीब 443 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। निष्पादन के दौरान आईजी नाज़नीन भसीन ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से सभी मदों का वजन चेक कराया और वजन सही पाए जाने के बाद अपनी निगरानी में मादक पदार्थों को नष्ट कराया। इस मौके पर सहायक उप-निरीक्षक रवि दत्त, प्रधान सिपाही रणसिंह, उप-निरीक्षक कृष्णलाल, जिला मालखाना मोहर्र नूंह, सिपाही करणपाल समेत अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें