फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूलों के बाहर जाम लगने पर प्रबंधन के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक मार्शल तैनात करने के निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक ने जिले के प्रमुख स्कूलों के प्रबंधकों के साथ की अहम बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूलों के बाहर छुट्टी और प्रवेश के समय लगने वाले भीषण जाम से निपटने के लिए डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह ने शुक्रवार को जिले के प्रमुख स्कूलों के प्रबंधकों के साथ एक अहम बैठक की। दो चरणों में आयोजित इस बैठक में शहर के तीस से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
डीसीपी जयवीर सिंह और एसीपी विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के पास अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की स्थिति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में नियमों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान स्कूल प्रबंधनों को विशेष रूप से ट्रैफिक मार्शल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जो छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की कतारों को नियंत्रित करेंगे। अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन से कहा कि वे अभिभावकों को सड़क पर वाहन खड़े करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए जागरूक करें। साथ ही, जिन स्कूलों के पास पार्किंग की कमी है, उन्हें वैकल्पिक स्थान खोजने और निजी वाहनों की संख्या कम करने के लिए स्कूल बस व वैन व्यवस्था को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर
विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बैठक में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया। स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी गई कि बसों और वैन के चालकों के पास वैध लाइसेंस और वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य हैं। वाहनों में सुरक्षा मानकों की कमी मिलने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन या जाम की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 0129-2267201 या डायल 112 पर साझा करें। बैठक में एसएचओ ट्रैफिक अनोज कुमार ने भी बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें