फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब 30 जून तक स्नातक के लिए कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा निदेशालय की ओर से स्नातक में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्नातक में ऑनलाइन आवेदन की तारीख को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन की मंगलवार को अंतिम तारीख थी। हालांकि, दस्तावेज जांच और मेरिट सूची जारी करने की तारीख में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस संबंध में मुख्यालय से सभी कॉलेज के प्रधानाचार्य को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के बाद तीन जुलाई को पहली कटआफ सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले एप पर 4 से 8 जुलाई तक दाखिला फीस जमा सकेंगे, जबकि दूसरी मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी होगी। इसमें शामिल विद्यार्थी 10 से 12 जुलाई तक दाखिला फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो ओपन काउंसलिंग के तहत पहली मेरिट सूची 15 जुलाई को जारी होगी। फिर भी सीटें खाली रहती हैं तो प्राचार्य के आग्रह पर दाखिला पोर्टल 16 जुलाई को दोबारा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें