फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पिंक बूथ पर होगा गर्भवतियों का टीकाकरण

विज्ञापन
पिंक बूथ में गर्भवती महिला का टीकाकरण करवाती डॉ ज्योति। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। गर्भवतियों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। जिले में मंगलवार को पिंक बूथ की सुविधा शुरू की गई, जहां गर्भवतियों के लिए अलग से टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बुधवार को यह व्यवस्था रहेगी। पहला पिंक बूथ फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू)-1 में शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में ऐसे नौ और केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि जिले में टीकाकरण केंद्रों पर महिलाओं के लिए अलग से लाइनें लगवाई जा रही है। वहीं, कई केंद्रों पर अलग व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। टीकाकरण के लिए फिलहाल वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही व्यवस्था की जा रही है। कई केंद्रों पर टीकाकरण हमेशा सुचारू रहे, ऐसे प्रयास हैं। इसमें बीके अस्पताल मुख्य केंद्र के रूप में संचालित किया जा रहा है। गर्भवतियों को यह सुविधा मिलती रहे, इसके लिए बीके सहित ऐसे नौ केंद्र और चिह्नित किए जाएंगे।
टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि पहले दिन महिलाओं का काफी अच्छा रुझान देखने को मिला। गर्भवतियों को जानकारी मिले, इसके लिए साइनेज लगाए जाएंगे। यह सुविधा टीकाकरण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से झिझक रही है। ऐसी महिलाओं की काउंसलिंग के साथ उन्हें अलग केंद्र में टीकाकरण की सुविधा पिंक बूथ के जरिए दी जाएगी।
विज्ञापन

सभी स्टाफ महिलाएं होंगी, ड्रेस कोर्ड भी पिंक
फर्स्ट रेफरल यूनिट सेक्टर-30 की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति ने बताया कि पिंक बूथ की सुविधा फिलहाल सप्ताह में दो दिन मिलेगी। इसके लिए मंगलवार और बुधवार का दिन तय किया गया है। इस केंद्र पर कार्यरत पूरा स्टाफ महिला कर्मियों का होगा। वहीं, उनका ड्रेस कोड भी पिंक होगा। गर्भवतियों का रुझान देखते हुए यह सुविधा बढ़ाई जाएगी।
--
पिंक बूथ महिला सम्मान और सुविधा का सूचक है। महिलाएं मुश्किल समय में टीकाकरण के लिए कोई परेशानी न उठाएं, इस बात को ध्यान में रखते हुए पिंक बूथ की सुविधा शुरू की गई है। फिलहाल एक केंद्र पर यह सुविधा दी गई है। रुझान व जरूरत को देखते हुए पूरे जिले में ऐसे 10 केंद्र बनाए जाएंगे, जहां केवल गर्भवती महिलाएं ही टीकाकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें