फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब 90 मिनट हिंदी पढ़ेंगे तीसरी कक्षा तक के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- गणित और अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 60-60 मिनट का समय किया निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा तक के छात्रों की हिंदी पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया है। अंग्रेजी और गणित की तुलना में हिन्दी की कक्षा 30 मिनट अतिरिक्त लगाई जाएगी। हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद ने जिले के राजकीय विद्यालयों में बाल वाटिका से लेकर तीसरी कक्षा तक के लिए समय सारणी तय की है। इसके अनुसार गणित और अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 60-60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, हिंदी के लिए 90 मिनट का समय दिया गया है। इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों सहित सभी संबंधित स्कूलों को सूचना दे दी गई है।

निपुण हरियाणा मिशन के तहत यह निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों को मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों में पर्याप्त शिक्षण समय है। जिले के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक सामान्य समय सारणी तैयार की गई है। इसे स्कूल के मुखिया को पालन कराना होगा। इस समय सारणी से विद्यार्थियों को अपनी दैनिक रूपरेखा ध्यान रहेगी। वहीं, अध्यापकों को भी दैनिक एवं साप्ताहिक योजनाएं बनाने व क्रियान्वयन में अतिरिक्त समय मिलेगा। डाइट के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सामान्य समय सारणी का प्रिंट आउट कराकर प्रत्येक कक्षा के सामने श्यामपट्ट पर लगाना जरूरी होगा, जिससे बच्चा उसे पढ़ सकें। पिछले माह विभाग ने बच्चों का मूल्यांकन भी कराया था। इसमें हिंदी में बच्चे का स्तर औसत से कम मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
हिंदी में रुचि बढ़ाने और शब्द ज्ञान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हिंदी की जानकारी होने के बाद कोई भी छात्र किसी भी विषय को आसानी से समझ सकता है। - जलवंत सिंह, डाइट अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें