- चालक और परिचालक की आय में होगा इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चंडीगढ़ रूट पर चलने वाले चालक व परिचालक को अब ड्यूटी रेस्ट (डीआर) की बजाय ओवर टाइम दिया जाएगा। इससे अब चालक व परिचालक की आय में इजाफा होगा। इसको लेकर महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है।
डिपो से हर रोज करीब 10 बसें चंडीगढ़ रूट पर चलाई जाती है। इसमें एसी बस भी शामिल है। इस रूट पर चलने वाले चालक व परिचालक को पहले एक दिन की ड्यूटी करने पर डीआर मिलता था। इससे चालक व परिचालक चार से पांच दिन ड्यूटी करने के बाद रेस्ट कर लेते थे। इस सुविधा से दूसरे जिलों से आने वाले चालक व परिचालक को काफी फायदा होता था। क्योंकि पांच दिन ड्यूटी करने के बाद पांच दिन का रेस्ट लेकर अपने घर दूसरे जिले में परिवार के पास चले जाते थे, लेकिन अब चंडीगढ़ रूट पर चलने वाले चालक व परिचालक को डीआर की बजाय अब ओवर टाइम दिया जाएगा। इससे अब उनको सप्ताह में एक दिन छुट्टी दी जाएगी। यह सुविधा सभी चालक व परिचालक के लिए लागू है, जो चंडीगढ़ रूट पर संचालित है। यह आदेश सोमवार से लागू हो गए है। अब चंडीगढ़ रूट पी चलने वाले चालक व परिचालक को हर रोज करीब छह घंटे का ओवरटाइम दिया जाएगा।