फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब आंगनबाड़ी में बच्चों को मिलेगी चॉकलेट और खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 1,294 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार की नई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। जिले के 1,294 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों और महिलाओं के लिए पोषण योजनाओं के तहत विशेष आहार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री दूध आहार योजना के अंतर्गत अब केंद्रों पर बच्चों को प्रोटीन मिल्क बार (चॉकलेट), सूखी खीर मिश्रण और स्किम्ड मिल्क पाउडर दिया जाएगा। वहीं, बीपीएल परिवारों की महिलाओं और किशोरियों को किशोरी सम्मान योजना के तहत तीन महीने के लिए सेनेटरी पैड्स भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। हर केंद्र पर हर महीने करीब 23 किलो सूखी खीर, 15 किलो प्रोटीन मिल्क बार (प्रत्येक 30 ग्राम वजन की) और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर 90 दिनों के लिए भेजा गया है।


आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार से शनिवार तक सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुले रहेंगे, जहां लाभार्थी बीपीएल कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग ने साप्ताहिक मेन्यू भी तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा कार्य पूर्ण पारदर्शिता से किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह योजना न केवल बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर को सुधारने की दिशा में मददगार है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का भी एक सराहनीय प्रयास है।- मीनाक्षी चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें