फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-4 मार्केट में शौचालय और पानी की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग की सही व्यवस्था न होने पर सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर देते हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-4 मार्केट में शौचालय और पानी की व्यवस्था नहीं है और जहां-तहां खड़े वाहनों के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह बात बुधवार को संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कही और प्रशासन से समाधान की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि पार्किंग की कोई सही व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़कों पर जहां-तहां बेतरतीब ढंग से अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे बाजार में भीषण जाम लग जाता है। शाम के समय तो महिलाओं और परिवारों का बाजार आना मुश्किल हो जाता है।

राजकुमार धुप्पर, सीपी अरोड़ा, सुनील महाजन, देशराज और अनिल व अन्य व्यापारियों ने बताया कि बाजार में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है। साथ ही शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेवजह के चालान से डरकर ग्राहकों ने बाजार से दूरी बनाई

शाम 6 से 8 बजे के बीच पुलिस चौराहे पर नाका लगाकर चेकिंग तो करती है, लेकिन इसका शिकार सिर्फ आम जनता और ग्राहक बनते हैं। बेवजह के चालान से डरकर ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली है। इसके विपरीत, रात 8 बजे के बाद हुड़दंग मचाने और जाम लगाने वाले शराबियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस की कोई पेट्रोलिंग टीम नजर नहीं आती। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कम से कम पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था की जाए, जिससे कि हमारे लिए व्यापार करना आसान हो जाए।





मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था न होने से बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। शाम को भारी जाम लगता है।
- राजकुमार धुप्पर, व्यापारी

बाजार में लंबे समय से पीने के पानी और सार्वजनिक शौचालय की कोई सरकारी सुविधा नहीं है।
- सुनील महाजन, व्यापारी

शाम 6 से 8 बजे तक पुलिस चेकिंग के नाम पर आम ग्राहकों के बेवजह चालान काटती है।
- सुनील कुकरेजा

रात 8 बजे के बाद शराबियों के हुड़दंग और जाम पर पुलिस की कोई गश्त नहीं होती।
- केके सचदेवा, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें