फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक की आत्महत्या के मामले में नहीं हो सकी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन और साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर दी थी जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। दुल्हन और उसके साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर शादी के अगले ही दिन युवक के आत्महत्या करने के मामले में अभी पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। जीआरपी पुलिस इस मामले में मृतक और आरोपियों की काॅल डिटेल का इंतजार कर रही है।
बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में वली मोहम्मदपुर उर्फ लहरपुर के रहने वाले मृतक के भाई जयभगवान ने बताया कि उनके भाई ओमप्रकाश की शादी बीती 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ की रहने वाली भूमिका के साथ हुई थी। 30 अप्रैल को पूरा परिवार दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था। आरोप है कि सुहागरात को ही भूमिका और ओमप्रकाश के बीच किसी बात को लेकर गंभीर वाद-विवाद हुआ था। शिकायत के अनुसार, अगले दिन एक मई को सुबह सात बजे के बाद से मृतक ओमप्रकाश के मोबाइल पर लगातार चार अलग-अलग नंबरों से फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वालों में अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम शामिल थे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जयभगवान ने बताया कि फोन आने के बाद ओमप्रकाश बेहद डरा और परेशान था। उसने अपने पिता अशोक को बताया था कि भूमिका के जान-पहचान वाले लोग उसे फोन पर तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। पिता ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपितों के फोन लगातार आते रहे। इसी दौरान दुल्हन भूमिका ने परिजन से झूठ बोला कि ओमप्रकाश के फोन पर कोई काल नहीं आई है। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर ओमप्रकाश ने एक मई को दोपहर के समय होडल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजन ने मामले की गहनता से जांच की और 15 मई 2026 को होडल रेलवे चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के स्वजन द्वारा लगे गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक और आरोपियों के काॅल रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें