फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली में प्रदर्शन में जाने से पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत नौ नजरबंद

विज्ञापन
हाउस अरेस्ट के दौरान एनएसयुआई अध्यक्ष कैफ गोरवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोकियाका समेत नौ लोगों को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद कर दिया। पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह खोकियाका शनिवार सुबह अपने निवास से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम उनके घर पहुंची और उन्हें नजरबंद कर दिया। खोकियाका ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि नजरबंदी के कारण वह अपने दैनिक कार्य भी नहीं कर सके। इसी तरह रनियाला खुर्द निवासी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से जुड़े एडवोकेट मोहम्मद अजहरुद्दीन, आलीमेव निवासी सीजेपी समर्थक जावेद और आदिल को भी नजरबंद किया गया। इसके अलावा स्यारोली निवासी सीजेपी समर्थक बॉबी तेवतिया, लोकेश डागर, राहुल डागर और सुनील डागर को भी दिल्ली जाने से रोक दिया गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एहतियात के तौर पर की गई, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

हाउस अरेस्ट के दौरान एनएसयुआई अध्यक्ष कैफ गोरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें