फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता हत्याकांड में आज और कल होगी चश्मदीदों की गवाही

Tue, 01 Dec 2020 06:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मृतक निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकिता हत्याकांड में मंगलवार से गवाहों की पेशी शुरू होगी। अभियोजन पक्ष व पुलिस सबसे पहले चश्मदीद गवाहों की पेशी कराएगी। इसके लिए मुख्य रूप से तीन गवाह पेश किए जाएंगे। निकिता का भाई नवीन, बुआ का लड़का तरुण व उसकी सहेली शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गवाहों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी गवाहों को गनमैन पहले ही दिए जा चुके हैं। इसके अलावा न्यायालय में अलग से भी पुलिस तैनात की जाएगी। निकिता हत्याकांड में दी गई शिकायत के अनुसार, उसकी बुआ का लड़का तरुण घटना के समय मौके पर मौजूद था। इसके अलावा उसकी सहेली जो सीसीटीवी में नजर आ रही है।

वह इस केस की मुख्य गवाह है, उसने हत्यारे को बेहद करीब से देखा है। निकिता के भाई नवीन की शिकायत पर ही केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने नवीन को भी चश्मदीद गवाह बनाया है। शिकायत के अनुसार, तरुण ने नवीन को फोन करके मौके पर बुलाया था। तरुण निकिता को लेने उसके कॉलेज गया था। घायल अवस्था में तरुण व नवीन उसे अस्पताल में लेकर गए थे। बचाव पक्ष का वकील ने भी गवाहों से पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार कर रखी है।
विज्ञापन


मंगलवार व बुधवार दो दिनों तक गवाहों के बयान रिकॉर्ड किये जाएंगे। इसके साथ ही एसआइटी इसी सप्ताह में निकिता अपहरण कांड की चार्जशीट भी सौंपने की तैयारी कर रही है। एसआईटी चाहती है कि दोनों मामलों की सुनवाई साथ साथ चले ताकि अपहरण कांड में भी फास्टट्रैक जैसी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें