फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रात में चला सफाई अभियान, 200 जगहों से उठाया कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में जगह-जगह जमा कूड़े से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम का रात्रि सफाई अभियान लगातार जारी है। बुधवार रात निगम की टीमों ने शहर में करीब 200 स्थानों से कूड़ा उठाकर सफाई की। लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण कई जगह सड़क किनारे और मार्गों पर गंदगी फैल रही थी। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कूड़ा हटने के बाद कई मार्गों पर आवागमन भी सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से जमा कचरा हटाए जाने पर राहत की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में सफाई विभाग के साथ इंजीनियरिंग और पुलिस विभाग की टीमें भी शामिल रहीं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट, खत्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े को जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टरों की मदद से हटाया गया। कूड़ा सड़क पर न डालें, निगम का करें सहयोग : निगमायुक्त ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी कूड़ा जमा होने की सूचना मिले, वहां तत्काल सफाई की जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। लोगों के सहयोग से ही शहर को साफ और सुंदर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें