फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रात्रि ठहराव वाली बसें फिर से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। रक्षाबंधन के चलते रात्रि ठहराव की बसों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। जिसके कारण दूर दराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात्रि ठहराव वाली बसों को आगरा, अलीगढ़, मथुरा, चंडीगढ़, गुरुग्राम, पलवल, होडल आदि रूटों पर लगाया गया था ताकि बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

अब डिपो की ओर से रविवार की शाम से रात्रि ठहराव वाली सभी बसों को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। जिसमें रोहतक, हिसार, सिरसा, गुरुग्राम, पलवल, होडल, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, चंडीगढ़, पंचकूला आदि की बसें शामिल हैं। इन बसों के चलने से अब यात्री अपने गंतव्य पर रात्रि में भी आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें