गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी कृष्ण की गांव में ही डिश एंटीना लगने की दुकान है। कृष्ण अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। बताया जा रहा हैं कि कृष्ण पहले गावं डींग निवासी योगेंद्र की डिश की दुकान पर कार्य करता था। उसके बाद उसने खुद की दुकान गांव में शुरू कर ली।
साल 2022 में कृष्ण के खाते में कनाडा से उसके खाते में करीब 45 हजार रुपये आए थे। जिसको उसके दोस्त गांव डींग निवासी योगेंद्र ने उसके खाते में डलवाए थे। उसी पैसों को लेकर बुधवार की सुबह 4 बजे एनआईए की टीम ने कृष्ण के घर पर छापेमारी की। इस दौरान उनको पूरा परिवार सोया हुआ था।
टीम के पहुंचने के बाद 4 घंटे तक कृष्ण के परिवार से पूछताछ की गई। उसके बाद कृष्ण ने टीम को बताया गांव डींग निवासी योगेंद्र द्वारा 45 हजार रुपये डलवाए गए थे। पैसे कहां से डलवाए इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद टीम गांव डींग निवासी योगेंद्र के घर पर गई।
जहां पर योगेंद्र नहीं मिला। जिस पर टीम ने उसके परिवार वालों को नोटिस देकर पेश होने के लिए कहा। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम कृष्ण और उसके पिता राधेलाल को साथ ले गई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एनआईए की टीम जांच के लिए आई थी।