फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेड़ों के पास लावारिस मिला नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के खंदावली गांव में शनिवार सुबह पेड़ों के पास नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नवजात बिना कपड़ों के पड़ा मिला।
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत उसे उठाया। आसपास की महिलाओं ने बच्चे को नहलाकर कपड़े पहनाए और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चे की उम्र करीब एक से दो दिन की लग रही है। फिलहाल नवजात की हालत ठीक है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आशंका है कि जन्म के तुरंत बाद किसी ने नवजात को सड़क किनारे पेड़ों के पास लाकर छोड़ दिया। हालांकि बच्चे को वहां छोड़ने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें