फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेंडर हुआ, जल्द बनेगा 156 करोड़ की लागत से नूंह का सरकारी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबे समय से जर्जर बिल्डिंग में चल रहा था अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
नूंह जिला मुख्यालय पर बनने वाले सरकारी अस्पताल का टेंडर जारी हो गया है। 156 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसी के चलते पुरानी खंडर बिल्डिंग में चल रहे अस्पताल को कई महीने पहले खाली करा लिया गया था। हालांकि नई बिल्डिंग न मिलने के कारण मरीज व तीमारदार ही नहीं बल्कि स्टाफ भी काफी परेशान है। क्योंकि अस्पताल परिसर में ही बनी मेडिकल कॉलेज की छोटी सी बिल्डिंग में अस्पताल को अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया गया है। जहां पर स्टाफ के बैठने के अलावा मरीज व तीमारदारों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है।
बता दें कि नूंह का सरकारी अस्पताल का उद्घाटन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री खुर्शीद अहमद ने कई दशक पहले किया था। अब यह बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और शहर व आसपास की आबादी भी बढ़ गई। इस अस्पताल को बड़ा बनाने की मांग की जा रही थी। पिछले साल सरकार ने इस अस्पताल को 100 बेड करने की घोषणा करते हुए इसके लिए 156 करोड़ 74 लाख रुपये भी मंजूर किए। इसकी कागजी कार्यवाही पूरी करने के लिए संबंधित विभाग को आदेश जारी किए गए। यह अस्पताल छह मंजिला बनना प्रस्तावित है। लेकिन इन बातों को एक वर्ष बीत गया। इस खंडर बिल्डिंग से अस्पताल को निकालकर पास बनी छोटी सी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। जिसमें स्टाफ, डाक्टर, मरीज तो परेशान हैं ही साथ ही मरीजों को पूरी सुविधा भी नहीं मिल रही है। ऐसे में यह केवल रेफलर बना हुआ है। लेकिन अब इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द इस पर काम शुरू हो।
विज्ञापन


घोषणा को एक साल बीत गया, संबंधित विभाग को इस घोषणा को कागजों से बाहर निकाल दिया है तो लोगों को राहत मिलेगी। -संजय, नूंह ।


छोटी सी बिल्डिंग में चल रहे अस्पताल के कारण मरीजों को पूरी सुविधा नहीं मिल रही है। यहां कोई मरीज आता है तो उसे रेफर कर दिया जाता है। टेंडर हो गया है तो उम्मीद है इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। -खलील अहमद एडवोकेट।
विज्ञापन


टेंडर जारी कर दिया गया है, उम्मीद है कि एजेंसी इस पर जल्द निर्माण शुरू करेगी। जिस बिल्डिंग में अस्पताल अस्थाई तौर पर चलाया जा रहा है, वो कम है, जिसके कारण दिक्कत आ रही है। लेकिन कुछ दिन बाद यह दिक्कत बेहतर सुविधा में तब्दील हो जाएगी।
डाॅ. सर्वजीत सीएमओ नूंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें