ईएसआईसी कार्यालय में आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-16 स्थित ईएसआईसी कार्यालय में मरीजों की समस्याओं को लेकर बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सेक्टर 7 और आईएमटी में नई डिस्पेंसरी खोलने और सेक्टर-8 में जर्जर पड़े अस्पताल को बनाने पर चर्चा हुई। आईएमटी और सेक्टर-7 में बड़ी संख्या में कर्मचारी रहते हैं। दोनों ही क्षेत्रों के कर्मचारियों को अभी तक सेक्टर-8 के ईएसआई अस्पताल से संचालित हो रहीं डिस्पेंसरियों में जाना पड़ता है। इससे मरीजों को बेहद पेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को आवाजाही के दौरान पैसे खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही समय भी बहुत अधिक लगता है।
इन्हीं कारणों के चलते आईएमटी और सेक्टर-7 में गई डिस्पेंसरियां शुरू करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने जल्द दोनों डिस्पेंसरियों को स्वतंत्र रूप से शुरू करने का आश्वासन दिया है।